गुरुग्राम। सड़क हादसे के बाद मौके से फरार हुए कार चालक को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दुर्घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को बादशाहपुर क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक राहगीर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन बयान देने की स्थिति में आने पर उसने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी लापरवाही से चलाई जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने फरीदाबाद के अनंगपुर निवासी आरोपी रविन्द्र को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हादसे की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
राहगीर को टक्कर मारकर भागा चालक गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त




