चोरी के गहने गिरवी रखकर लिया लाखों का लोन, मां-बेटा पुलिस के शिकंजे में

Must read

फरीदाबाद। घर में चोरी कर सोने के आभूषण मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर करीब 1.92 लाख रुपये का लोन लेने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 जून की रात संजय एन्क्लेव निवासी एक व्यक्ति के घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी होने के मामले की जांच के दौरान बालाजी कॉलोनी निवासी अनित उर्फ ओप्पो और उसकी मां कविता (काल्पनिक नाम) को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लोहे की रॉड से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और परिवार को छत पर ही रोकने के लिए दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, जिसके बाद जेवर और नकदी चोरी कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए आभूषण उसकी मां ने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर 1.92 लाख रुपये का लोन हासिल किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, अनित के खिलाफ पहले से चोरी के आठ मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था, जबकि उसकी मां भी पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल जा चुकी है। रिमांड के दौरान चोरी की नकदी, गिरवी रखे गए आभूषणों की बरामदगी और अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article