गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी स्थित एक निजी बैंक के बाहर बुधवार दोपहर बदमाशों ने एवीएस ग्रुप के अकाउंटेंट को झांसे में लेकर 12 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार, अकाउंटेंट संदीप कंपनी के चेक जमा करने बैंक पहुंचे थे और लौटकर नकदी से भरा बैग कार में रख दिया। इसी दौरान एक युवक ने गाड़ी के आगे सामान और कुछ रुपये गिरने की बात कहकर उनका ध्यान भटका दिया। संदीप जब नीचे उतरकर वहां पहुंचे तो उन्हें कुछ नोट पड़े मिले, लेकिन वापस लौटने पर कार में रखा लैपटॉप बैग गायब था, जिसमें 12 लाख रुपये नकद और लैपटॉप रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में वारदात का तरीका ठक-ठक गैंग से मिलता-जुलता पाया गया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
बैंक के बाहर 12 लाख की चपत, ठक-ठक गैंग के अंदाज में वारदात से सनसनी




