बर्थडे पार्टी में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Must read

नोएडा। सेक्टर-135 स्थित एक फार्महाउस में दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में नहाते समय 26 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मणिपुर के तमेंगलांग जिले के निवासी लकी सनवऊ डामया के रूप में हुई है, जो नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। साथियों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फार्महाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article