दो गायों की मौत के बाद भड़की भीड़, बस में लगाई आग

Must read

उज्जैन। पंथ पिपलाई स्थित बलराम जाट ढाबे के पास सोमवार रात उज्जैन की ओर जा रही एक बस ने सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पहले बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, इसके बाद बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए और आग लगा दी। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और उज्जैन-इंदौर मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बस इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला से संबंधित है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि गायों की मौत के बाद कुछ लोगों ने बस को नुकसान पहुंचाया, जबकि प्रारंभिक जांच में आग लगने की एक वजह शॉर्ट सर्किट भी सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article