गैस कटर से ATM काटकर 6.53 लाख की नकदी ले उड़े बदमाश

Must read

फरीदाबाद। भूपानी मोड़ इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक निजी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 6.53 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात से पहले आरोपियों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। रविवार सुबह घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन और एटीएम संचालन करने वाली कंपनी को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे तथा चोरी की योजना कैसे बनाई गई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article