प्रेमिका संग रहने की चाह में पत्नी की हत्या, एक महीने बाद पति और प्रेमिका गिरफ्तार

Must read

गुरुग्राम। शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था, जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को हुई शादी के बाद 21 मई को वह पत्नी मधु को बहाने से प्रेमिका के किराए के कमरे पर ले गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बाथरूम में बंद कर दोनों फरार हो गए और पहले हरिद्वार होते हुए नेपाल भाग निकले। इधर, ससुराल पक्ष ने मधु के जेवर लेकर भागने की कहानी गढ़ी, लेकिन पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार पति के साथ जाते हुए देखा था। जांच के दौरान पुलिस किराए के कमरे तक पहुंची, जहां बाथरूम से मधु का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल आरोपी पहले ही उत्तर प्रदेश से लाकर कमरे में छिपा चुका था। करीब एक महीने बाद दोनों चोरी-छिपे मानेसर लौटे, जहां पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article