ग्वालियर। डीडी नगर स्थित वैष्णो ज्वेलर्स के संचालक पिता-पुत्र द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 14 से अधिक लोग उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 1.50 करोड़ रुपए के सोने के जेवर और 1 करोड़ रुपए की नकदी की ठगी की है। सबसे पहले प्रॉपर्टी कारोबारी मान सिंह गुर्जर की शिकायत पर 4 जून को मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद 6 जून को दोनों आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर उनके पास से 971 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे घर बेचकर और दुकान खाली कर मेरठ भागने की तैयारी में थे। वे हॉलमार्किंग, पॉलिश, गिरवी और नए गहने बनाने के नाम पर लोगों का सोना और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस लगातार नए पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई कर रही है।
ग्वालियर में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र की करोड़ों की ठगी, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 14 के पार




