नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Must read

नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-63 से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 17 सिम कार्ड, चार डेबिट कार्ड, दो कंपनी की मोहर, चेक बुक, पासबुक और कॉलिंग डाटा बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न कंपनियों का डाटा चोरी कर लोगों को कॉल करते थे और नौकरी व ट्रेनिंग का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य चौहान, सुमित कुमार, सूरज गुप्ता, रिषभ और गौरव पाठक के रूप में हुई है, जो सभी ग्रेजुएट या स्नातक स्तर तक शिक्षित हैं। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में कुल पांच शिकायतें दर्ज हैं। मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर आने वाले अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article