फरीदाबाद। भूड कॉलोनी की गली नंबर-2 में स्थित एक मकान में चोर दरवाजा तोड़कर घुस गए और लाखों रुपए के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। मकान मालकिन सीमा ने बताया कि वह ग्रेटर फरीदाबाद में रहती हैं और मकान किराए पर दिया हुआ है। घटना के समय किरायेदार घर से बाहर गए हुए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि मकान का गेट खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी की वारदात का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर चेहरा ढककर गली से मकान की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही ओल्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि चोर रात के समय घर में घुसे थे और उनकी पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सूने मकान का दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान चोरी, CCTV में कैद हुए चोर




