RCB CEO का बड़ा दावा, विराट कोहली अगले 4 साल तक IPL खेल सकते हैं

Must read

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन ने भरोसा जताया है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगले चार साल तक IPL में खेलते रह सकते हैं। CNBC TV18 से बातचीत में मेनन ने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है, क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बरकरार है और RCB ने कभी उनके बिना टीम की कल्पना नहीं की। उन्होंने कहा कि विराट और RCB एक ही सिक्के के दो पहलू हैं तथा संन्यास के बाद भी वह किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। IPL 2026 में कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाकर लगातार चौथे सीजन 600+ रन पूरे किए और फाइनल में नाबाद 75 रन की पारी खेलकर RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने कहा है कि अब वह किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और टीम के लिए योगदान देने के लिए खेलते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article