5-5 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पार्किंग विवाद में मारी थी गोली

Must read

ग्वालियर। गिरवाई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5-5 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों मोनू शर्मा और आकाश कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में आने वाले हैं, जिसके बाद नाकाबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। मामला 12 मई का है, जब कार पार्किंग को लेकर पुरानी रंजिश में आरोपियों ने अखिलेश कुशवाह को घेरकर उसके पेट में गोली मार दी थी। इस मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी अनिल उर्फ बाला यादव समेत तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article