ठंडे खाने को लेकर विवाद, पत्नी ने चाकू से काटा पति का गला

Must read

नारनौल। घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और यह दोनों का दूसरा विवाह था। घटना के समय उनका दो साल का बेटा घर में ही मौजूद था।

मृतक के पिता रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा शशिकांत वेल्डिंग का काम करता था और पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर झगड़े होते रहते थे। रविवार शाम शशिकांत के घर लौटने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि पत्नी ने खाना परोसा था, लेकिन खाना ठंडा होने पर शशिकांत ने उसे गर्म करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

कुछ देर बाद कमरे से शशिकांत के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। वहां शशिकांत लहूलुहान हालत में मिला, जबकि उसकी पत्नी चाकू फेंककर घर से बाहर भाग रही थी। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article