रिटायर्ड मेजर ने ट्रैफिक पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, आधी रात सड़क पर रोकने का मामला गरमाया

Must read

गुरुग्राम। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान घायल होकर दिव्यांग हुए रिटायर्ड मेजर हेमेंद्र सिंह ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वीकेंड के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के समय उन्हें परिवार सहित देर रात करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर रोके रखा गया। मेजर के अनुसार, शुरुआती अल्कोहल जांच में अधिक रीडिंग आने के बाद उन्होंने दोबारा जांच की मांग की, जिसमें रीडिंग सामान्य सीमा के भीतर पाई गई। इसके बावजूद उन्हें और उनके परिवार को जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जांच से संबंधित फोटो लेने से भी रोका। मेजर का कहना है कि घटना से उनकी दोनों नाबालिग बेटियां भयभीत हो गईं और काफी देर तक रोती रहीं। बाद में उनकी पत्नी ने आपातकालीन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता मांगी। इस मामले को लेकर रिटायर्ड मेजर ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच एसीपी ट्रैफिक ईस्ट को सौंप दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article