छत काटकर लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, दर्जनों वारदातों का खुलासा

Must read

फरीदाबाद। घर की छत पर लगे लोहे के जाल को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश (32) और संतोष (34) नोएडा की भट्टा कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ फरीदाबाद तथा नोएडा में चोरी के दो दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, धीरज नगर एत्मादपुर निवासी शिव शंकर साह ने शिकायत दी थी कि वह 13 मार्च को परिवार के साथ राजस्थान के कोटा गए थे। 16 मार्च को लौटने पर घर में चोरी का पता चला। जांच में सामने आया कि 15 मार्च की रात चोर छत का लोहे का जाल काटकर घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने के आभूषण तथा 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 को सौंपी गई थी, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article