गुरुग्राम नगर निगम और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान के नाम पर भेजा गया ई-मेल

Must read

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-34 स्थित नगर निगम (MCG) मुख्यालय और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए ई-मेल में निगम कार्यालय, मेयर कार्यालय, दिल्ली और हरियाणा के कई प्रमुख मंदिरों तथा चंडीगढ़-अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग को निशाना बनाने की धमकी दी गई। मेल मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा तथा एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। धमकी में 6 जून को दरबार साहिब कार्रवाई का बदला लेने की बात कही गई है। इससे पहले भी गुरुग्राम के कई नामी स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस और साइबर टीमें ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article