ओंकार अपहरण केस पर बवाल: धरने में डीसीपी और मुखिया गुर्जर के बीच तीखी बहस, समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक

Must read

गाजियाबाद। लोनी के गनौली गांव निवासी दूध व्यापारी ओंकार के अपहरण और गोलीकांड मामले को लेकर गुरुवार को धरना प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। धरने में पहुंचे सपा नेता और पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर की डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी से तीखी बहस हो गई। डीसीपी ने कहा कि पुलिस अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले में लगातार कार्रवाई जारी है, जबकि मुखिया गुर्जर ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बहस बढ़ने पर समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, यहां तक कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी खींच दी। इस दौरान एसीपी लोनी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार मामले के पांच मुख्य आरोपी गौरव, सौरभ उर्फ भोला, गोपाल, गौरव और मोहित अभी फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की 10 टीमें और करीब 1000 जवान गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत और दिल्ली में ओंकार की तलाश में जुटे हैं। गौरतलब है कि 30 मई को बदमाशों ने ओंकार को 10 गोलियां मारने के बाद अगवा कर लिया था, जिसके बाद लापरवाही के आरोप में लोनी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article