अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया कैंप में शामिल हुए आकिब नबी, नेट बॉलर के रूप में मिला मौका

Must read

चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज Aaqib Nabi अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से मुल्लांपुर में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कैंप से जुड़ गए हैं। 29 वर्षीय नबी को नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया के साथ शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें 19 मई को घोषित टेस्ट और वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम के माहौल से परिचित कराने और भविष्य के विकल्प के तौर पर कैंप में बुलाया है। नबी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 पारियों में 60 विकेट लिए थे और जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पिछले दो रणजी सीजन में उनके नाम कुल 104 विकेट दर्ज हैं। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ नबी निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 969 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में एक शतक सहित 572 रन उनके नाम हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी वे भारतीय टीम के संभावित विकल्पों में शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article