कुल्लू में हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, पैदल राहगीर को टक्कर मारने के बाद दोबारा कुचला, मौत

Must read

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नग्गर रोड फार्म के पास सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन घटना में पैदल राहगीर रामकृष्ण की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के चालक ने कथित तौर पर शराब के नशे में पहले राहगीर को टक्कर मारी, जिससे वह करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा। आरोप है कि इसके बाद चालक ने घायल को सड़क पर तड़पता देख कार को रिवर्स कर दोबारा उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान विक्रांत विज (29), निवासी करोल बाग, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय कार में दो युवक और एक युवती भी सवार थे, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article