फरीदाबाद में महिला की संदिग्ध मौत, पति और कथित प्रेमिका पर हत्या का केस दर्ज

Must read

फरीदाबाद। एनआईटी सेक्टर-7 क्षेत्र में 42 वर्षीय सविता तेवतिया संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके पति संदीप का एक पूर्व छात्रा के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि पति, उसकी कथित प्रेमिका और उसके परिवार ने मिलकर सविता की हत्या की है। वहीं ससुराल पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना के समय वे एक रिश्तेदार के निधन पर उत्तर प्रदेश के जेवर गए हुए थे और घर पर सविता अकेली थीं। सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, कथित प्रेमिका और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article