इंदौर में 2 साल की मासूम की मौत पर बवाल, 5 दिन बाद शव निकालकर कराया गया पोस्टमॉर्टम

Must read

इंदौर। शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में दो वर्षीय काशवी यादव की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन की अनुमति से मौत के पांच दिन बाद उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। परिजनों का आरोप है कि भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित एक निजी क्लिनिक में गलत इलाज और अत्यधिक ड्रिप चढ़ाने के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। काशवी को 27 मई को उल्टी-दस्त की शिकायत पर क्लिनिक ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती गई। अगले दिन उसे निजी अस्पताल और फिर सरकारी चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और एसडीएम की अनुमति के बाद मंगलवार को शव निकालकर एमवाय अस्पताल में पांच डॉक्टरों की विशेष टीम से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article