जनगणना ड्यूटी नहीं लेने वाले 29 कर्मचारियों पर FIR की तैयारी, चार्ज अधिकारी ने DCP को लिखा पत्र

Must read

ग्रेटर नोएडा। जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने और ड्यूटी ग्रहण न करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार्ज अधिकारी ने इस संबंध में डीसीपी नोएडा को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार जनगणना कार्य के लिए करीब 3000 कर्मचारियों को प्रागणक नियुक्त किया गया था, लेकिन 29 कर्मचारियों ने निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया। प्रशासन ने मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क कर ड्यूटी संबंधी जानकारी भेजी, लेकिन उन्होंने दस्तावेज लेने से भी इनकार कर दिया। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग न करने को गंभीर मानते हुए इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों में सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह और किशोरी सिंह समेत 29 कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासन ने अन्य प्रागणकों को भी चेतावनी दी है कि वे तत्काल ड्यूटी ग्रहण कर कार्य पूरा करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article