2.75 लाख रुपए के लंबित चालान पर 2 बाइक जब्त

Must read

गुरुग्राम। ट्रैफिक नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले दो बाइक चालकों के खिलाफ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं। दोनों वाहनों पर कुल 2 लाख 75 हजार 500 रुपए के लंबित चालान थे। पुलिस 90 दिनों से अधिक समय से लंबित और भुगतान न किए गए चालानों वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। 27 मई को जेनपैक्ट चौक पर जांच के दौरान एक बाइक पर 28 लंबित चालान मिले, जिनकी राशि 1 लाख 19 हजार 500 रुपए थी। वहीं सेक्टर-4/7 चौक पर रोकी गई दूसरी बाइक पर 26 लंबित चालान पाए गए, जिनकी कुल राशि 1 लाख 56 हजार रुपए थी। दोनों मामलों में बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना बीमा के वाहन चलाने जैसे उल्लंघन सामने आए। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 207(5) के तहत दोनों बाइकों को जब्त कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और समय पर चालान जमा करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article