राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Must read

रतलाम। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12431 रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और राजस्थान में प्रवेश से पहले उसके एसी कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। कोच में उस समय 68 यात्री सवार थे। रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से करीब 15 मिनट में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया और ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया। स्थानीय फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। आग से एसी कोच बुरी तरह जल गया। राहत और बचाव कार्य के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन भी रवाना की गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article