प्रेमी की शादी से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Must read

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित टोट मॉल रोड के सी ब्लॉक ग्रीन बेल्ट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 वर्षीय एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवती ने खुद डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती से लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों पिछले दो साल से मामूरा गांव में साथ रह रहे थे। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि युवक हाल ही में अपने गांव बिहार गया था, जहां वह किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और गुस्से में टावर पर चढ़ गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जबकि पुलिस और महिला कांस्टेबल लगातार युवती को समझाने में जुटे रहे। पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article