पारसौल गांव में घर में घुसकर हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Must read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के पारसौल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता मंजू की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 4 अप्रैल को पड़ोसियों ने रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने गज्जू उर्फ गजेंद्र, दीपांशु, यशू, प्रिंस, प्रेम समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को गज्जू उर्फ गजेंद्र और उसके बेटे यशू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article