फरीदाबाद में खाली मैदान में खड़ी 5 गाड़ियां जलकर खाक, सुबह मची अफरा-तफरी

Must read

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में मंगलवार तड़के अचानक पांच गाड़ियों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4:30 बजे वॉक पर निकले लोगों ने मैदान से धुआं और जलने की बदबू आते देखी, जिसके बाद पास जाकर पता चला कि एक गाड़ी में आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग पास खड़ी अन्य गाड़ियों तक फैल गई और कुल पांच वाहन इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कई गाड़ियां सीएनजी की होने के कारण लोग करीब जाने से डरते रहे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक सभी गाड़ियां बुरी तरह जल चुकी थीं। पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी, सीएनजी लीकेज या किसी शरारती तत्व की ओर जताई जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पांचों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article