नोएडा। इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सीढ़ियों से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसके पास कोई मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला। वह गंदे और मटमैले कपड़ों में था तथा आसपास के इलाके में पहले भी कई बार देखा गया था। बताया गया कि वह अचानक स्टेशन की ऊंची सीढ़ियों पर चढ़ा और वहां से छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिसमें व्यक्ति खुद सीढ़ियों पर चढ़कर कूदता दिखाई दे रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने लगाई छलांग, मौत




