गुरुग्राम। जमीन बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने नोएडा निवासी 50 वर्षीय महेश मुगम को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नियॉन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन कंपनी और उसके साथियों ने पलवल के गांव घुघेरा स्थित करीब 11.33 एकड़ जमीन के दस्तावेज दिखाकर शिकायतकर्ता से अगस्त 2024 में एग्रीमेंट टू सेल किया और जमीन की कीमत व अन्य खर्चों के नाम पर करीब 17 करोड़ रुपए ले लिए। आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने के बजाय पीड़ित को लगातार गुमराह किया और बाद में संपर्क खत्म कर दिया। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई गई थी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपी है। पुलिस अब अन्य आरोपियों, वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच में जुटी है।
17 करोड़ की जमीन ठगी का खुलासा, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर आरोपी गिरफ्तार




