उज्जैन-नागदा में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: अंत्योदय एक्सप्रेस से 26 नाबालिग बच्चे सुरक्षित निकाले

Must read

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की आशंका पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अंत्योदय एक्सप्रेस को उज्जैन और फिर नागदा स्टेशन पर रुकवाकर पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बाल कल्याण समिति (CWC), श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर से अहमदाबाद ले जाए जा रहे करीब 100 बच्चों की सूचना मिलने पर अलर्ट जारी किया गया था, उज्जैन में शुरुआती जांच के दौरान 4 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद सीएसपी दीपिका शिंदे के निर्देश पर नागदा स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर एक घंटे की सर्चिंग में 22 और बच्चों को उतारा गया; सभी बच्चों को फिलहाल उज्जैन जीआरपी के सुपुर्द कर CWC में रखा गया है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, जबकि पुलिस को आशंका है कि बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था, हालांकि कुछ बच्चों ने घूमने जाने की बात भी कही है, पूरे मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article