फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित एक एडवोकेट के घर में परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने करोड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और एसी की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 2 किलो सोने के आभूषण तथा 20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक चोरी हुए जेवरों की मौजूदा कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये है। वारदात के बाद आरोपी घर का सामान वाहन में भरकर करीब एक किलोमीटर दूर ले गए, जहां बेकार सामान फेंककर कीमती सामान लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
एडवोकेट के सूने घर से 2.75 करोड़ के गहने और 20 लाख कैश चोरी




