हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Must read

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में हत्या के आरोपियों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय दीपक का अमन और पीयूष से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एफएनजी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में अमन और संदीप के पैर में गोली लगी। बाद में कॉम्बिंग अभियान चलाकर दो अन्य बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article