सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, बच्ची समेत 12 लोग फंसे; सभी सुरक्षित निकाले गए

Must read

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित एक सोसाइटी में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में लगी और कुछ ही देर में चौथी मंजिल तक फैल गई। दोनों फ्लैटों में धुआं भरने से एक 4 साल के बच्चे और छोटी बच्ची समेत 12 लोग फंस गए, जिनका दम घुटने लगा। आसपास के लोगों और दमकल टीम की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग इतनी भीषण थी कि करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार करीब 1 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग में दो फ्लैट जल गए हैं, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article