सोते मासूम पर पिता ने उड़ेला पानी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

Must read

नई दिल्ली। एक युवक द्वारा अपने करीब दो साल के बेटे पर बाल्टी भरकर पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच में पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति बच्चे का पिता है, जो लंबे समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों से गुजर रहा था।

वीडियो में बच्चा चारपाई पर सोता हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान उसका पिता उस पर बाल्टी भरकर पानी डाल देता है, जिससे मासूम घबराकर रोने लगता है। घटना के दौरान युवक बच्चे की मां को गालियां भी देता नजर आया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अरुण (30) के रूप में हुई है। उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और हाल ही में दोनों का तलाक भी हो चुका है। तलाक के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

डीसीपी एचवी स्वामी ने बताया कि जांच में बच्चे के साथ किसी प्रकार की शारीरिक हिंसा के संकेत नहीं मिले हैं। मामला मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद और युवक की मानसिक स्थिति से जुड़ा हुआ पाया गया है।

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है, जबकि अरुण को उपचार और काउंसलिंग के लिए पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बच्चे की मां कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराती हैं तो उसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article