सिम बॉक्स से साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Must read

गुरुग्राम। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नंबरों को स्थानीय नंबरों में बदलकर साइबर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों मनोज और तमन्ना को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 2 अप्रैल को सेक्टर-65 स्थित एमराल्ड प्लाजा में छापा मारकर चार सिम बॉक्स और नेटवर्क उपकरण बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि इन सिम बॉक्स का इस्तेमाल निवेश धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी की वारदातों में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, दुबई में एक विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद आरोपियों ने “Tikal AI कॉल सेंटर” के नाम से कार्यालय खोलकर यह नेटवर्क तैयार किया था। इसके बदले दोनों को करीब 7 लाख रुपए मिले थे। जांच में पता चला है कि सिम बॉक्स के जरिए विदेशी नंबरों को भारतीय नंबरों में बदलकर लोगों को कॉल की जाती थी और उन्हें फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर ठगा जाता था। इस नेटवर्क से जुड़े मामलों में देशभर में अब तक 21 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article