साली से शादी की चाह में पत्नी की हत्या, पति ने रचा हादसे का झूठा नाटक

Must read

फरीदाबाद। जिले के धौज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित रूप से अपनी साली से शादी करने की इच्छा के चलते 23 और 24 जून की रात पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद उसने परिजनों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि पत्नी बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में महिला के गले पर संदिग्ध निशान मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी पर शक गहराने पर उसे हिरासत में लिया गया, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से अपनी साली के संपर्क में था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article