सेप्टिक टैंक की सफाई बनी मौत का कारण, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की जान गई

Must read

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सुरक्षा उपकरणों की मदद से तीनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में दम घुटने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं तथा मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article