लापता नाबालिग का शव मिला, सौतेले पिता पर हत्या का शक

Must read

ग्वालियर। सिरोल क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग का शव शुक्रवार रात भिंड के मौ इलाके में सिंध नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। मामले में पुलिस को शुरुआत से ही लड़की के सौतेले पिता पर शक था। शव मिलने के बाद पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि 24 मई को लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और बदनामी व पुलिस कार्रवाई के डर से उसने शव को सिंध नदी किनारे ले जाकर दफना दिया। हालांकि पुलिस इस कहानी पर भरोसा नहीं कर रही है और हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 मई को उसी के सौतेले पिता ने सिरोल थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास और संदिग्ध व्यवहार के कारण पुलिस लगातार उस पर नजर रखे हुए थी। शव की हालत बेहद खराब होने और चेहरे के क्षतिग्रस्त होने के कारण पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराए जाने की तैयारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आरोपी सौतेले पिता से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article