मानेसर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: खड़े कंटेनर से टकराया ट्रक, तीन की मौके पर मौत

Must read

गुरुग्राम। मानेसर स्थित आईएमटी चौक फ्लाईओवर पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जब एक ट्रक सड़क पर लापरवाही से खड़े कंटेनर से टकरा गया। बताया गया कि कंटेनर पर न तो कोई रिफ्लेक्टर था और न ही कोई चेतावनी संकेत, जिससे हादसा हुआ। ट्रक चालक दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई शंकर बिंद के साथ भिवाड़ी से दिल्ली जा रहे थे, तभी रात करीब दो बजे फ्लाईओवर पर आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक लेन बदली, जिससे शंकर का ट्रक असंतुलित होकर कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शंकर बिंद, उसका हेल्पर सुनील कुमार और एक अन्य व्यक्ति रामराज प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article