बिजली के पोल में मिले शव की पहचान, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Must read

गुरुग्राम। एसपीआर रोड पर फाजिलपुर गांव के पास बिजली के पोल के होल में मिले अज्ञात शव की पहचान गढ़ी हरसरू निवासी 30 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अमन की पहले गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर पत्थरों से वार किए गए। शव का कुछ हिस्सा बिजली के पोल से बाहर दिखाई दे रहा था, जबकि बाकी हिस्सा अंदर छिपा हुआ था। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का समय और कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच कर रही बादशाहपुर थाना पुलिस अब अमन की कॉल डिटेल्स और आखिरी लोकेशन खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह आखिरी बार किससे मिला था और उसे किसने बुलाया था। पुलिस फाजिलपुर गांव और एसपीआर रोड पर लगे सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को रात के अंधेरे में बिजली के पोल के पास लाकर छिपाया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article