बिजली कनेक्शन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, कई घायल

Must read

फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मंझावली में बिजली के मीटर से तार जोड़ने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार विवाद बिजली के खंभे पर लगे मीटर से कनेक्शन जोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। एक पक्ष का आरोप है कि उनके मीटर से बिना अनुमति बिजली का कनेक्शन लिया गया था और विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है और मेडिकल रिपोर्ट, बयानों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article