बल्लभगढ़ अस्पताल दवाई स्टोर मामले में एसएमओ सस्पेंड, सीएमओ को चार्जशीट

Must read

फरीदाबाद। Faridabad के बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल की फार्मेसी में प्राइवेट युवक से ड्यूटी कराने के मामले में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल के एसएमओ डॉ. टीसी गिढ़वाल को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव को भी निलंबित किया जा चुका है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा को चार्जशीट किया गया है। मामला तब सामने आया जब अस्पताल में जांच के दौरान देवेश नामक युवक दवाई स्टोर पर मरीजों को दवाइयां बांटता मिला। पूछताछ में सामने आया कि उसे फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव ने ड्यूटी पर लगाया था। युवक ने बताया कि उसने 14 मई से काम शुरू किया था और पहले अस्पताल में ट्रेनिंग भी कर चुका था। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के दो पद हैं, जिनमें एक कर्मचारी अवकाश पर थी, जबकि दूसरी पोस्ट पर तैनात कर्मचारी खुद ड्यूटी नहीं कर रहा था। ऐसे में मरीजों को दवाई देने का काम प्राइवेट व्यक्ति के भरोसे चल रहा था। मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजे जाने के बाद पहले फार्मासिस्ट पर कार्रवाई हुई और अब प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए एसएमओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मरीजों की सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार हो रही विभागीय कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article