फरीदाबाद में MDMA के साथ युवक गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Must read

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीपीटीपी निवासी 27 वर्षीय अनिल रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.73 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-76 क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और बरामद नशीला पदार्थ दिल्ली के ओखला क्षेत्र से करीब 3 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीपीटीपी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article