फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डालने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने पंप कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पंप मालिक हरि सिंह नंबरदार के अनुसार 23 मई की रात करीब 9 बजे दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। उस समय कर्मचारी दूसरी गाड़ी में तेल भर रहा था, लेकिन युवक पहले अपनी बाइक में पेट्रोल डालने की जिद करने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने कर्मचारी से हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिसके बाद दर्जनभर युवकों ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा। मारपीट में कर्मचारी के सिर और मुंह से खून निकलने लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पल्ला थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर युवकों का हमला, मारपीट का CCTV सामने आया




