नवविवाहिता की हत्या में पति और लिव-इन पार्टनर पर आरोप, पोस्टमॉर्टम में गोली मारने का खुलासा

Must read

गुरुग्राम। मानेसर के खोह गांव में नवविवाहिता मधु की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मधु के सिर में बेहद करीब से गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश मधु के पति अंकित भगत और उसकी लिव-इन पार्टनर ने मिलकर रची। वारदात स्थल से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मधु की शादी इसी साल 19 फरवरी को अंकित भगत से हुई थी, लेकिन मृतका के पिता अशोक का आरोप है कि अंकित पहले से एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था और उसने यह बात छिपाकर शादी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकित ने दहेज और मधु के नाम की तीन बीघा जमीन हड़पने के लिए शादी की थी। 21 मई को मधु के लापता होने के बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बताया था कि वह जेवर लेकर भाग गई है, लेकिन पड़ोसियों ने मधु को पति के साथ जाते देखा था। जांच में पता चला कि अंकित ने मानेसर बस स्टैंड के पास किराए का कमरा ले रखा था, जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाथरूम से मधु का सड़ा हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी पति, उसकी लिव-इन पार्टनर और अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article