नहर में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान

Must read

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में आगरा कैनाल से लगी नहर में नग्न अवस्था में मिले एक अज्ञात युवक के शव की 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार शाम करीब 4 बजे आईएमटी से चंदावली जाने वाले मार्ग पर लोगों ने नहर किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 25 से 26 वर्ष के बीच आंकी गई है। युवक के बाएं हाथ पर हनुमान और दाएं हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ मिला है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है और गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की भी जांच कर रही है। यदि अगले 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं हो पाती है तो कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article