डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड कर्नल से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी

Must read

नोएडा। साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे 8.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने दावा किया कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी बैंक खाते खोले गए हैं और मामले की जांच चल रही है। इसके बाद उन्हें करीब 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर रखकर फर्जी जांच और ऑनलाइन कोर्ट की कार्रवाई का नाटक रचा गया, जहां कथित जज और वकील भी दिखाई दिए। ठगों ने सत्यापन और जांच प्रक्रिया का हवाला देकर रकम एक बताए गए बैंक खाते में जमा कराने के लिए कहा, जिस पर भरोसा कर रिटायर्ड कर्नल ने आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में 8 जुलाई को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article