गाज़ियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के चुडियाला गांव में तीन दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल विक्रांत जाटव ने सोमवार को मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि चार युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट के मुकदमे में अब हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। एसीपी मोदीनगर के अनुसार चुडियाला निवासी चार आरोपियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज है और अब आगे की कार्रवाई हत्या के प्रकरण के तहत की जाएगी।
मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या की धारा बढ़ाकर जांच तेज




