ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने टेस्ट ड्राइव के बहाने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी सोनू के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो कार, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 10 जून को आरोपी ने स्कॉर्पियो खरीदने के बहाने टेस्ट ड्राइव ली थी और कुछ दूरी तक वाहन चलाने के बाद कार लेकर फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जतन भाटी गोलचक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह टेस्ट ड्राइव के नाम पर लोगों को झांसा देकर वाहन चोरी करता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अवैध हथियार रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और वाहन चोरी से जुड़े कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कॉर्पियो लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद




