गुरुग्राम। सेक्टर-60 स्थित लैमन ट्री होटल के सामने एक युवक ने चलती ब्लैक थार से खतरनाक स्टंटबाजी कर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। युवक ने हाईस्पीड में थार दौड़ाते हुए बार-बार लेन बदली, जिगजैग ड्राइविंग की और ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर अशोभनीय इशारे भी किए। स्टंट का करीब 15 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन नंबर HR98F3800 को ट्रेस कर ₹26,500 का चालान जारी किया। जांच में सामने आया कि वाहन पर ब्लैक फिल्म लगी थी, नंबर प्लेट नियमों के अनुरूप नहीं थी, प्रदूषण मानकों का उल्लंघन किया गया था और सीट बेल्ट का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग समेत अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुग्राम में ब्लैक थार से खतरनाक स्टंटबाजी, VIDEO वायरल होते ही ₹26,500 का चालान




